वहीं, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगान नागरिकों के मरने की जानकारी दी है।
देश का उत्तरी क्षेत्र बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है।
बगलान प्रांत शुक्रवार को बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ जहां अधिकारियों ने कम से कम 50 लोगों के मारे जाने तथा कई जिलों में संपत्तियां नष्ट होने की सूचना दी है।
पड़ोसी तखर प्रांत में, सरकारी स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों ने बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर दी है।
तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “इस विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं।”
मुजाहिद ने बदख्शां, बगलान, घोर और हेरात प्रांतों को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि “व्यापक तबाही” के परिणामस्वरूप “काफी वित्तीय नुकसान” हुआ है।
एपी जोहेब पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY