सम्भल (उप्र), 15 अक्टूबर संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया की बहजोई थाना क्षेत्र में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी गरीब महिलाओं को काम दिलाने के नाम पर दूसरे स्थानों पर भेजते थे और उन्हें पचास हजार से लेकर दो लाख रुपए तक में बेच देते थे।
उन्होंने बताया कि इनके पास से लड़कियों की फोटो मिली हैं, साथ ही खरीद-फरोख्त के बारे में बात करते हुए ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग भी मिली है ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके चंगुल से दो महिलाओं को भी मुक्त कराया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शानू उर्फ सोनू , विकास शर्मा और नाजमा उर्फ पूनम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है ।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY