देश की खबरें | अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से भारत में महिलाओं के खेल में आ सकता है बदलाव: फीफा अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा की महिला प्रतियोगिताओं की प्रमुख सारा बूथ ने कहा कि भारत में 2021 में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी से देश में लड़कियों के बीच इस खेल की छवि पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार अगस्त वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा की महिला प्रतियोगिताओं की प्रमुख सारा बूथ ने कहा कि भारत में 2021 में अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी से देश में लड़कियों के बीच इस खेल की छवि पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

दिल्ली में फुटबॉल का संचालन करने वाली ‘दिल्ली फुटबॉल’ द्वारा सोमवार को आयोजित ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में बूथ ने कहा कि दिल्ली विश्व कप की मेजबानी के ‘सकारात्मक प्रभाव’ को महसूस करेगी। उन्होंने महिलाओं के खेल के विकास के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राष्ट्रीय महासंघ के साथ राज्य संघ के सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते धोबीघाट इलाके में नाले में बही दो महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन जारी: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत ने 2017 में पुरूष अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी ।

इस मौके पर भारतीय खिलाड़ी दलिमा छिब्बर ने कहा कि केवल ‘बेहतर संस्कृति’ से महिला फुटबॉल का उत्थान हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीजें पहले की तुलना में बहुत बेहतर दिख रही हैं।

यह भी पढ़े | पंजाब शराब कांड: कांग्रेस में मचा घमासान, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दूलो ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप- कार्रवाई की उठी मांग.

दलिमा ने कहा, ‘‘ हमें क्लब और स्कूल - कॉलेज स्तर पर बालिका फुटबॉल की संस्कृति को विकसित करने की जरूरत है। फुटबॉल में लड़कियों की भागीदारी पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में काफी बढ़ी है। नयी प्रतियोगिताओं के साथ अधिक लड़कियां फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित होगी। जब मैंने फुटबॉल खेलना शुरू किया था तब दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं थी।’’

दिल्ली में गोल्डन लीग की सफलता से प्रभावित अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की सारा पायलट ने कहा कि चीजों पर ज्यादा ध्यान देने के तरीके और फुटबॉल दिल्ली की सक्रियता को दूसरे राज्य संघों को अपनाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\