एजेंसी न्यूज

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उम्मीद है, आप राजग के मुख्यमंत्री बने रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर सोमवार को बधाई देते हुए तंज किया कि आशा करता हूँ, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप राजग के मुख्यमंत्री बने रहेंगे ।

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उम्मीद है, आप राजग के मुख्यमंत्री बने रहेंगे
एलजेपी चीफ चिराग पासवान (Photo Credits: PTI)

पटना, 16 नवंबर: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर सोमवार को बधाई देते हुए तंज किया कि आशा करता हूँ, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप राजग के मुख्यमंत्री बने रहेंगे.  चिराग ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आदरणीय नीतीश कुमार जी को फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई. आशा करता हूँ सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे.’’यह भी पढ़े | Nitish Kumar Govt Sworn In: नीतीश कुमार ने सीएम के रूप में 7 वीं बार ली शपथ, JDU,BJP के साथ जीतन मांझी की पार्टी हम से उनके बेटे और VIP के मुकेश सहनी बने मंत्री. उन्होंने कहा कि चार लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट आप को भेज रहा हूँ ताकी उसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें, उसे पूरा कर दें. लोजपा नेता ने कहा, ‘‘ एक बार पुनः आपको मुख्यमंत्री बनने की और भारतीय जनता पार्टी को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई.’’

यह भी पढ़े | नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने दी बधाई: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE. चिराग ने कहा कि बिहार सरकार में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं. आशा है कि आप सभी बिहार को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे. गौरतलब है कि बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा, राजग से अलग हो गई थी और अकेले चुनाव लड़ा था. लोजपा ने जद (यू) और नीतीश कुमार का विरोध किया था हालांकि भाजपा के प्रति उसका रूख नरम रहा था.

वहीं, नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ जद (यू) कोटे से पांच मंत्रियों और भाजपा कोटे से सात मंत्रियों ने शपथ ली ‘हम’ पार्टी से संतोष कुमार सुमन और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2020 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).