देश की खबरें | किसानों पर पानी की बौछार से जुड़ी टिप्पणी को लेकर हुड्डा ने मुख्यमंत्री खट्टर पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान कि किसानों के खिलाफ पानी बौछार, आंसू गैसे के गोले का इस्तेमाल बल प्रयोग नहीं है, को लेकर निशाना साधा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 30 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान कि किसानों के खिलाफ पानी बौछार, आंसू गैसे के गोले का इस्तेमाल बल प्रयोग नहीं है, को लेकर निशाना साधा।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘न्याय पाने के लिए अपने घरों से निकले किसानों पर महामारी के दौर में कड़ाके की ठंड और खुले आसमान के नीचे ठंडे पानी की बौछार करना कोई छोटी कार्रवाई नहीं है, यह अमानवीय है।’’

यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली उत्‍सव में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- हमारे लिए विरासत का मतलब देश की धरोहर.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को पता होना चाहिए कि आंदोलन में भाग ले रहे बुजुर्ग किसानों के लिए आंसू गैस के गोले कितने घातक साबित हो सकते हैं।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘चार दिन पहले किसान अपनी मांगें लेकर दिल्ली जा रहे थे, उनका हरियाणा सरकार के साथ कोई मतभेद नहीं था और ना हीं वे हरियाणा में धरना दे रहे थे।’’

यह भी पढ़े | Odisha: शर्मनाक! ओडिशा में 5 साल की मासूम बच्ची से बलात्कार, 87 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार.

बयान के अनुसार, ‘‘उनकी मांगें केन्द्र सरकार से थीं और ऐसे हालात में हरियाणा सरकार को किसानों को राष्ट्रीय राजधानी जाने से रोकने का कोई अधिकार नहीं था। इसके बावजूद सरकार ने किसानों को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया।’’

किसानों को शुरुआत में पंजाब-हरियाणा सीमा पर रोकने के हरियाणा प्रशासन के फैसले को सही ठहराते हुए हिसार में रविवार को खट्टर ने कहा, ‘‘हमने उन्हें रोका और बताया कि दिल्ली में इतने बड़े जमावड़े की कोई अनुमति नहीं देगा, लेकिन उन्होंने हमारी नहीं सुनी और जबरन आगे बढ़े।’’

खट्टर ने कहा, ‘‘हमने कहा कि हम बल प्रयोग नहीं करेंगे। और पानी की बौछार तथा आंसू गैस के गोले दागने को मैं बल प्रयोग नहीं मानता।’’

हुड्डा ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान किसानों के खिलाफ हरियाणा में दर्ज मामलों को भी वापस लेने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\