देश की खबरें | हरियाणा के गृह मंत्री जांघ की हड्डी की सर्जरी के बाद कर रहे हैं स्वास्थ्य लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज जांघ की हड्डी टूटने के चलते हुई सर्जरी के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

जियो

चंडीगढ़, 13 जून हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज जांघ की हड्डी टूटने के चलते हुई सर्जरी के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को अंबाला छावनी स्थित आवास में स्नान के दौरान फिसल जाने के कारण विज की बाईं जांघ की हड्डी टूट गई थी। इसके एक दिन बाद मोहाली स्थित अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 333 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विज (67) के पास राज्य के स्वास्थ्य एवं नगरीय स्थानीय निकायों का भी प्रभार है।

उनके परिवार के एक सदस्य ने शनिवार को कहा कि मंत्री अभी एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में रह सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और उन्हें एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में रखे जाने की संभावना है।’’

मंगलवार को हुई घटना के बाद भाजपा नेता को अंबाला छावनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की।

बाद में, उन्हें मोहाली स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधनसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता गृह मंत्री की कुशलक्षेम जानने मंगलवार को अस्पताल पहुंचे थे।

मंगलवार को हुई घटना से कुछ महीने पहले भी विज स्नानागार में फिसल गए थे और तब उन्हें सीने में मामूली चोट आई थी।

विज अंबाला छावनी से छह बार विधायक रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज