खेल की खबरें | होल्डर चार दिवसीय मैच में गेंदबाजी से वापसी करेंगे : सिमन्स

मैनचेस्टर, 26 जून वेस्टइंडीज के मुख्य कोच फिल सिमन्स ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले कप्तान जेसन होल्डर की फिटनेस को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि वह जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे।

होल्डर ने तब गेंदबाजी नहीं की जब उनकी टीम दूसरी पारी में क्षेत्ररक्षण करने उतरी और गुरूवार को तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन टीम को बल्लेबाजी की जरूरत नहीं पड़ी।

यह भी पढ़े | भुवनेश्वर कुमार ने कहा- धोनी की तरह परिणाम पर ध्यान नहीं देता.

सिमन्स ने विंडीजक्रिकेट डॉट कॉम से कहा, ‘‘जेसन के टखने में मामूली सी खरोंच है और इसी वजह से वह गेंदबाजी करने के लिये नहीं उतरे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह चार दिवसीय मैच में गेंदबाजी के लिये उतरेंगे और उन्हें अपने पूरे कोटे की गेंदबाजी करनी चाहिए। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो अगर आपने एक गेंद खेली और आप आउट हो गये तो आप क्या कर सकते हो? ’’

यह भी पढ़े | FIFA Women's World Cup: फीफा महिला विश्व कप 2023 की संयुक्त मेजबानी करेंगे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड.

वेस्टइंडीज को आठ जुलाई से टेस्ट श्रृंखला के शुरू होने के लिये साउथम्पटन पहुंचने से पहले एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड पर मंगलवार से चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।

कोरोना वायरस के कारण बंद हुई खेल गतिविधियों के बाद से मार्च से यह पहली अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)