Hoarding Incident: आईपीएस अधिकारी की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये रिश्वत दी गई, सोमैया का दावा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे ने तत्कालीन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये की घूस दी थी, जिन्होंने वह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी जो पिछले महीने यहां गिर गया था.

(Photo : ANI)

मुंबई, 23 जून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे ने तत्कालीन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त की पत्नी की कंपनी को 46 लाख रुपये की घूस दी थी, जिन्होंने वह होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी जो पिछले महीने यहां गिर गया था. सोमैया ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर यह भी दावा किया कि इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जहां भिंडे निदेशक था) ने मुंबई के घाटकोपर और दादर इलाकों में ‘‘दो दर्जन अवैध होर्डिंग’’ लगाने के लिए विभिन्न रेलवे पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को पांच करोड़ रुपये दिए थे.

पूर्व भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखकर उनसे तत्कालीन राजकीय पुलिस आयुक्त कैसर खालिद को ‘‘घाटकोपर होर्डिंग घोटाले’’ के लिए निलंबित करने का अनुरोध किया. पुलिस के अनुसार, मुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी और बेमौसम बारिश के दौरान 13 मई को एक विशाल होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गयी और 70 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि जिस जमीन पर होर्डिंग लगा था उसका कब्जा राजकीय रेलवे पुलिस के पास है और तत्कालीन जीआरपी आयुक्त कैसर खालिद ने एम/एस इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को 10 साल के लिए एक पेट्रोल पम्प के पास होर्डिंग लगाने की अनुमति दी थी. होर्डिंग गिरने की घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है. यह भी पढ़ें : Chattisgarh Naxalite Fake Currency: नकली नोट छाप रहे थे नक्सली, मशीन, प्रिंटर समेत दूसरी चीज़े की जब्त, छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-Video

सोमैया ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया, ‘‘घाटकोपर होर्डिंग त्रासदी. पुलिस की एसआईटी ने 46 लाख रुपये की घूस के सबूत और बैंक की प्रविष्टियां हासिल की. भावेश भिंडे ने मोहम्मद अरशद खान के जरिए कैसर खालिद (रेलवे पुलिस आयुक्त) को 46 लाख रुपये दिए थे. मोहम्मद अरशद खान ने यह 46 लाख रुपये महापात्रा गार्मेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा कराए.’’ उन्होंने बताया कि महापात्रा गार्मेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 20 जून 2022 को कैसर खालिद की पत्नी सुमन कैसर खालिद और मोहम्मद अरशद के. खान ने की थी. सोमैया ने आरोप लगाया, ‘‘इगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के भावेश भिंडे ने 2022/23 के दौरान इस कंपनी को 46 लाख रुपये दिए थे.’’ उन्होंने बताया कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के सिलसिले में अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Maharashtra Billboard Policy Updates: घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद महाराष्ट्र में बिलबोर्ड पॉलिसी में बड़ा बदलाव, प्रदेश में विज्ञापन बोर्डों का साइज अधिकतम 40x40 फीट तय

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\