एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान: जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू हुए आक्रामक, सिंध प्रांत में किया विरोध प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू भील समुदाय के लोग कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुस्लिम समूह द्वारा इन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक हिंदू सांसद ने मामले में जांच कराने की मांग की है.

पाकिस्तान: जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू हुए आक्रामक, सिंध प्रांत में किया विरोध प्रदर्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

कराची: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत में हिंदू भील समुदाय के लोग कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोप है कि एक मुस्लिम (Muslim) समूह द्वारा इन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक हिंदू सांसद ने मामले में जांच कराने की मांग की है.

पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ रमेश वंकवानी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे तख्तियां और बैनर लेकर तबलीगी जमात समूह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार की अल्पसंख्यक परिषद को तत्काल जांच के आदेश देने चाहिए क्योंकि सिंध के आंतरिक हिस्सों में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय लंबे समय से विरोध दर्ज करवा रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ऑनर किलिंग की रूह कंपा देने वाली दास्तां, पुरुष से बात करने पर भाइयों ने की 2 चचेरी बहनों की हत्या

सिंध प्रांत के हिंदुओं का आरोप है कि तबलीगी जमात समूह के लोगों ने प्रांत के मटियार क्षेत्र के नसूरपुर गांव में उनके घर क्षतिग्रस्त किए और उन्हें प्रताड़ित किया गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग चिल्ला रहे हैं कि वे अपना धर्म बदलने के बजाय मरना पसंद करेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 01:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).