देश की खबरें | हिंदू राव अस्पताल के चिकित्सकों की अगले सप्ताह से हड़ताल पर जाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किये जाने को लेकर अगले सप्ताह से हड़ताल पर जाने की योजना है। यह जानकारी उनके एक प्रतिनिधि ने मंगलवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितम्बर नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किये जाने को लेकर अगले सप्ताह से हड़ताल पर जाने की योजना है। यह जानकारी उनके एक प्रतिनिधि ने मंगलवार को दी।

हिंदू राव अस्पताल दिल्ली में सबसे बड़ा नगर निगम अस्पताल है और इसे एक समर्पित कोविड-19 इकाई घोषित किया गया है। पूर्व में इसके कई स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Vice President Venkaiah Naidu Corona Positive: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सरदाना ने कहा, ‘‘हम पिछले कई दिनों से सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतीकात्मक ‘पेन डाउन’ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई भी हमारी बात नहीं सुन रहा है। अब, योजना आने वाले सोमवार से हड़ताल पर जाने की है, जिसका अर्थ है कि केवल आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होंगी।’’

उन्होंने कहा कि यह केवल एक अस्थायी निर्णय है और उम्मीद करते हैं कि प्रशासन चिकित्सकों की जायज मांगों को सुनेगा।’’

यह भी पढ़े | देश के उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी : 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तरी दिल्ली के मेयर जय प्रकाश ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि यह एक कोविड-19 इकाई है, 900 बिस्तर वाले अस्पताल में प्रतिदिन अधिकतम करीब 50 मरीज होते हैं। इसलिए सभी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं होते। लेकिन हां क्रमानुसार चिकित्सक ड्यूटी पर होते हैं।

सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों को जुलाई से वेतन नहीं मिला है।

सरदाना ने कहा, ‘‘हम भी मानव हैं और हमारा भी परिवार है जिसका भरण पोषण करना है। हम इस महामारी में अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। क्या वेतन मांगना अधिक है।’’

रेजीडेंट डाक्टरों ने सोमवार को इस मुद्दे पर अपना प्रदर्शन जारी रखा था और कुछ ने पोस्टर भी ले रखे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\