एजेंसी न्यूज

Himachal Pradesh: कुल्लू में वाहन खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत, 10 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक टेम्पो-ट्रैवलर के खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए।

Himachal Pradesh: कुल्लू में वाहन खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत, 10 अन्य घायल

शिमला, 26 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक टेम्पो-ट्रैवलर के खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए. बंजार से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेंद्र शौरी ने रविवार देर रात करीब पौने एक बजे फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया और लोगों को बंजार अनुमंडल के घियाघी में हुए हादसे की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घायलों को पहले बंजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली की अदालत ने धनशोधन मामले में जैकलीन फर्नांडिज को अंतरिम जमानत दी

शौरी ने बताया कि पीड़ितों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के निवासी शामिल हैं. पीड़ितों की पहचान की जा रही है. उन्होंने अंधेरे के बावजूद बचाव अभियान चलाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2022 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).