देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 18 अगस्त हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश पर भ्रम की स्थिति के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 18 अगस्त को होने वाली स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा टाल दी है।

अदालत की एक खंड पीठ ने 14 अगस्त को आदेश दिया था कि विश्वविद्यालय तय समय के अनुसार परीक्षा न करवाए।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर 4,336 नए मामले आए सामने, सूबे में COVID-19 सक्रिय मरीजों की संख्या 50,242 पहुंची.

कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण परीक्षाएं स्थगित करने वाली याचिका पर अदालत ने यह आदेश दिया था।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जे एस नेगी ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के 14 के फैसले के आधार पर 18 अगस्त को होने वाली परीक्षा टाल दी गई है।

यह भी पढ़े | Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020: राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट और थंगावेलू के नाम की सिफारिश.

हालांकि विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त को राज्य भर में 153 केंद्रों पर स्नातक स्तर की परीक्षा करवाई थी।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अदालत के फैसले की जानकारी नहीं थी इसलिए 17 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई।

उन्होंने कहा कि बाद में 18 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई।

इस बीच राज्य सचिव (शिक्षा) राजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकंदर कुमार से 14 अगस्त के फैसले की समीक्षा के लिए अदालत में जाने को कहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा कि राज्य में स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा निर्देशों को मद्देनजर आयोजित कराई गई थी जिनमें कहा गया था कि स्नातक और परास्नातक की परीक्षा 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)