देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं देने पर तीन कोविड-19 रोगियों पर मामले दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली एनसीआर से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंचने और कथित तौर पर अपनी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं देने को लेकर कोविड-19 के तीन रोगियों पर मामले दर्ज किये गये हैं।

जियो

मंडी (हिमाचल प्रदेश), 16 जून दिल्ली एनसीआर से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंचने और कथित तौर पर अपनी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं देने को लेकर कोविड-19 के तीन रोगियों पर मामले दर्ज किये गये हैं।

मंडी के पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि एक महिला समेत दो रोगियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है, वहीं एक रोगी पर आईपीसी की धाराओं 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा), 269 और 270 (घातक रोक का संक्रमण फैलाने से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | भारत चीन हिंसक झड़प: 20 भारतीय जवान के शहीद होने की खबर, चीनी की तरफ भी 40 से अधिक हताहत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि एक कोविड-19 रोगी समेत पांच सदस्यों का परिवार सोमवार को दो टैक्सियों में दिल्ली के नेहरू विहार से मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचा।

शर्मा के अनुसार पूछताछ पर पता चला कि कोविड-19 संक्रमित रोगी ने गलत जानकारी देकर अनुमति ली और अंतरराज्यीय नाकों पर बीमारी के बारे में तथ्य छिपाए।

यह भी पढ़े | भारत-चीन हिंसक झड़प: भारतीय सेना के कम से कम 20 जवान शहीद, चीनी पक्ष में 40 से ज्यादा हुए हताहत- रिपोर्ट्स.

पुलिस के अनुसार परिवार जोगिंदरनगर की लाल भरोल तहसील का रहने वाला है।

एसपी के अनुसार कोविड-19 रोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इसी तरह एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और दो बच्चे सोमवार को दिल्ली से टैक्सी से लाल भरोल तहसील पहुंचे।

एसपी के अनुसार दिल्ली में चारों की 14 जून को कोविड- 19 के लिए जांच की गयी थी और महिला संक्रमित पाई गयी थी।

शर्मा ने कहा कि चारों को दिल्ली में पृथक-वास में रखा गया था लेकिन उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई और जोगिंदरनगर टैक्सी से आए और रास्ते में टैक्सी चालक तथा अन्य लोगों के संपर्क में आए।

एसपी ने कहा कि नौ जून को 51 वर्षीय एक रोगी गुड़गांव से टैक्सी से नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वह भी लाल भरोल तहसील का निवासी है।

उन्होंने अपनी कोविड-19 जांच रिपोर्ट दिखाई और मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने पर जोर दिया।एसपी ने कहा कि व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188,269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी