देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में कंगना को सुरक्षा उपलब्ध करायेगी: मुख्यमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, छह सितम्बर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राज्य में सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और उनकी मुंबई यात्रा के दौरान भी सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सरकार विचार कर रही है।

भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश की बेटी है और एक सेलिब्रिटी है।’’

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

पत्रकारों के सवालों के जवाब में ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत की बहन और उनके पिता ने सरकार का रूख कर अभिनेत्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

ठाकुर ने कहा, ‘‘उनकी बहन ने कल मुझे टेलीफोन किया और मुझसे बात की। उनके पिता ने राज्य पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा दिये जाने की मांग की। इसलिए मैंने डीजीपी से राज्य में अभिनेत्री को सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है।’’

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री का नौ सितम्बर को मुंबई जाने का कार्यक्रम है और इस दौरान भी सरकार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने हालांकि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर कंगना रनौत के हाल के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत द्वारा अभिनेत्री को दी जा रही कथित धमकियों पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)