देश की खबरें | हिमाचल: सभी स्कूली छात्रों और शिक्षकों की कोविड-19 जांच करने की योजना बना रहा कांगड़ा प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला प्रशासन सभी स्कूली शिक्षकों और छात्रों की कोविड-19 जांच कराने की योजना बना रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला, 14 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला प्रशासन सभी स्कूली शिक्षकों और छात्रों की कोविड-19 जांच कराने की योजना बना रहा है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

राज्य में कक्षा दस से बारह तक के छात्रों के स्कूल पांच अक्टूबर से खोले गए हैं। इसी के मद्देनजर यह योजना बनाई जा रही है।

छात्रों की स्कूल में उपस्थिति को लेकर माता पिता की सहमति अनिवार्य की गई है।

यह भी पढ़े | UP Shocker: उत्तर प्रदेश के भैंसहिया गांव की वोटर लिस्ट में है शामिल हैं पीएम मोदी, बराक ओबामा, सोनम कपूर और लादेन.

पिछले महीने मंत्रिमंडल द्वारा इस संबंध में लिए गए निर्णय के अनरूप शिक्षकों ने भी पांच अक्टूबर से कक्षाएं लेना शुरू किया।

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन ने भी यह निर्णय लिया है जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों की भी कोविड-19 जांच की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\