एजेंसी न्यूज

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: ट्रम्प के खिलाफ लड़ रहे जो बाइडेन के समर्थन में आईं हिलेरी क्लिंटन, पिछले इलेक्शन में थी प्रत्याशी

बाइडेन ने कहा है कि वह किसी महिला को उप राष्ट्रपति बनाएंगे.

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: ट्रम्प के खिलाफ लड़ रहे  जो बाइडेन के समर्थन में आईं हिलेरी क्लिंटन, पिछले इलेक्शन में थी प्रत्याशी
हिलेरी क्लिंटन (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन: बाइडेन के अभियान तले कोरोना वायरस (Covid-19) पर चर्चा के लिए हुए कार्यक्रम में क्लिंटन (Hillary Clinton) ने यह घोषणा की. उन्होंने ट्रंप का नाम तो नहीं लिया लेकिन इस वैश्विक महामारी से निपटने के रिपब्लिकन पार्टी से आने वाले राष्ट्रपति के रवैये पर हमला बोला और उनकी तुलना में बाइडेन के अनुभव की प्रशंसा की.

बाइडेन ने कहा है कि वह किसी महिला को उप राष्ट्रपति बनाएंगे. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए नवंबर में चुनाव होने हैं. क्लिंटन का बाइडेन के समर्थन में आना इसका उदाहरण है कि पार्टी की विविध विचारधाराओं के नेता भी उनके समर्थन में हैं. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: ट्रम्प ने दी शरीर में जीवाणुनाशकों, पराबैंगनी किरणों के प्रवेश की सलाह

इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आदि बाइडेन के समर्थन में सार्वजनिक तौर पर आ चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).