एजेंसी न्यूज

Hijab Controversy: कर्नाटक सरकार ने पीयू कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ायी

कर्नाटक सरकार ने प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। कई परिसरों में बढ़ते हिजाब विवाद के बाद राज्य सरकार ने नौ फरवरी से इन कॉलेजों को बंद कर दिया था और उन्हें 14 फरवरी को खोला जाना था।

Hijab Controversy: कर्नाटक सरकार ने पीयू कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ायी
Hijab Controversy (Photo Credit : Twitter)

बेंगलूरु, 12 फरवरी : कर्नाटक सरकार ने प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है. कई परिसरों में बढ़ते हिजाब विवाद के बाद राज्य सरकार ने नौ फरवरी से इन कॉलेजों को बंद कर दिया था और उन्हें 14 फरवरी को खोला जाना था. सरकार ने 16 फरवरी तक डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया है.

सरकार ने अपने परिपत्र में कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के एहतियाती कदम के तौर पर यह फैसला लिया गया है. प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश के करीबी सूत्रों ने बताया कि नौवीं और 10वीं कक्षाएं 14 फरवरी से पहले की तरह शुरू होंगी. यह भी पढ़ें : Karnataka Hijab Controversy: पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में फ्लैग मार्च किया

राज्य के कुछ हिस्सों में उच्च माध्यमिक स्कूलों तथा कॉलेज परिसरों में हिजाब बनाम भगवा स्कार्फ को लेकर विवाद ने तनाव पैदा कर दिया है. कुछ स्थानों पर अप्रिय घटनाएं और यहां तक कि हिंसक झड़पें भी हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).