विदेश की खबरें | श्रीलंका में कोविड-19 के प्रकोप की दूसरी लहर में संक्रमण का खतरा अधिक :अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में इस महीने शुरू हुई कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण उच्च स्तर पर फैलने की आशंका है और यह प्रसार संक्रमण के उत्परिवर्तन से जुड़ा माना जा रहा है।

कोलंबो, 31 अक्टूबर श्रीलंका में इस महीने शुरू हुई कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमण उच्च स्तर पर फैलने की आशंका है और यह प्रसार संक्रमण के उत्परिवर्तन से जुड़ा माना जा रहा है।

श्री जयवर्दनेपुरा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने वायरस की जीनोम श्रृंखला बनाकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या मौजूदा प्रकोप वायरस के विभिन्न प्रकारों के फैलने की वजह से है। दल में शामिल डॉ चंदिमा जीवधारा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | UK ‘Total Lockdown’ From Next Week?: ब्रिटेन में अगले हफ्ते से फिर लग सकता है लॉकडाउन, वैज्ञानिकों की चेतावनी क्रिसमस से पहले हर दिन कोरोना से हो सकती है 4 हजार मौतें.

श्रीलंका में शनिवार को कोविड-19 के मामले 10,000 को पार कर गए और अब तक 20 लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी।

चार अक्टूबर को इस देश में वायरस संक्रमण के प्रकोप का दूसरा दौर शुरू हुआ था। तब केवल 3,396 मामले सामने आए थे और 13 लोगों की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | H-1B Visa: एच -1 बी वीजा पात्रता में बदलाव के खिलाफ ट्विटर ने दी चुनौती, कहा- ये नये नियम ग्लोबल टैलेंट का गला घोट रहे हैं.

अध्ययन से खुलासा हुआ कि वायरस के मौजूदा प्रकार पहले फैले वायरस के स्वरूपों से अलग हैं।

जीवधारा ने कहा कि हमें वायरस के अनेक उत्परिवर्तित प्रकारों का पता चला और हमने यह भी पाया कि देश में विभिन्न स्थानों पर फैले वायरस के प्रकार एक ही स्रोत से उपजे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\