देश की खबरें | एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मारी, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर के पास पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गाजियाबाद, 14 सितंबर उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर के पास पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान दीपक (20), करमवीर (19) और प्रियांशु (17) के रूप में हुई। तीनों गाजियाबाद के रहने वाले थे।

यह भी पढ़े | केरल HC ने कोरोना प्रतिबंध के दौरान राज्य में हुए प्रदर्शनों पर राज्य से मांगी रिपोर्ट: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नीरज कुमार जादौन ने कहा कि तीनों दिल्ली पुलिस की आगामी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और शारीरिक परीक्षण के लिए रोजाना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ लगाने जाते थे।

उन्होंने कहा कि रविवार शाम को अभ्यास के बाद दीपक और करमवीर प्रियांशु को एक्सप्रेस-वे से कुछ ही दूर स्थित उसके गांव बसंतपुर सैंथली मोटरसाइकिल से छोड़ने जा रहे थे।

यह भी पढ़े | Delhi Riots: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 10 दिन की पुलिस हिरासत.

इसी दौरान फोन कॉल आने पर तीनों सड़क के बायीं तरफ रुक गए और इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तीनों को पास के अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बाद में कार चलाने वाले शौर्य और उसके दोस्तों लक्ष्य और मधुर को पकड़ लिया। तीनों गाजियाबाद के पटेल नगर के रहने वाले हैं।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\