देश की खबरें | चैम्पियन बनाने के लिये ‘हाई परफोरमेंस’ कार्यक्रम अहम : बिंद्रा

नयी दिल्ली, 11 जुलाई भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने शनिवार को जोर दिया कि चैम्पियन बनाने के लिये ‘हाई परफोरमेंस’ कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण हैं।

बिंद्रा ने ईएलएमएस खेल संस्थान और अभिनव बिंद्रा संस्थान द्वारा आयोजित ‘हाई परफोरमेंस लीडरशिप’ कार्यक्रम को लांच करते हुए कहा, ‘‘चैम्पियनों को प्रणाली और प्रक्रियाओं के जरिये तैयार किया जाना चाहिए। ’’

यह भी पढ़े | राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत के आरोप पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का पलटवार, कहा- अपनी विफलता के लिए BJP को दोष ना दें.

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में जब प्रत्येक खिलाड़ी को अच्छी तरह ट्रेनिंग दी जाती है तो बहुत छोटी चीज ही अच्छे और बेहतरीन खिलाड़ी को अलग करती है। ’’

बिंद्रा ने हाई परफोरमेंस लीडरशिप कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हाई परफोरमेंस में खिलाड़ियों की भर्ती करने में, ट्रेनिंग में काफी बारिकी से ध्यान दिया जाता है ताकि सरंचनात्मक और जवाबदेह तरीके से चैम्पियन तैयार किये जायें। ’’

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1403 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार 689: 11 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश के 50 से ज्यादा प्रतिभागियों को इस कोर्स के लिये नामांकित किया गया है जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण, राज्य सरकार, राष्ट्रीय खेल महासंघों और निजी क्षेत्र के व्यवसाय के अधिकारी हिस्सा लेंगे।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू, साइ के महानिदेशक संदीप प्रधान, ईएलएमएस संस्थान के प्रोमोटर विटा दानी और भारतीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद इस लांच कार्यक्रम का हिस्सा थे।

रीजीजू ने कहा, ‘‘हम सिर्फ पदक और नतीजे चाहते हैं लेकिन इसके लिये कोई एकजुट राष्ट्रीय प्रयास नहीं है जिससे परिणाम निकल सकें। हम तब तक आगे कैसे बढ़ सकते हैं जब तक खिलाड़ियों और साथ ही प्रशासकों के लिये एक निश्चित कोर्स नहीं हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)