देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स से कहा: क्या वह चोकसी को दिखा सकता है उस पर बना वेब सीरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन वीडियो मंच नेटफ्लिक्स से बुधवार को कहा कि क्या वह ‘बैड ब्वॉय बिल्यनेर्स’ वेब सीरीज इसकी रिलीज से पहले करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को उपलब्ध करा सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन वीडियो मंच नेटफ्लिक्स से बुधवार को कहा कि क्या वह ‘बैड ब्वॉय बिल्यनेर्स’ वेब सीरीज इसकी रिलीज से पहले करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को उपलब्ध करा सकता है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने नेटफ्लिक्स से वकील से मौखिक रूप से कहा कि वह चोकसी को इसकी ‘प्री-स्क्रीनिंग’ (रिलीज से पहले देखने के लिये) उपलब्ध कराने पर विचार करे और विवाद पर विराम लगाये।

यह भी पढ़े | Chennai: चेन्नई में 94 साल की बुजुर्ग महिला और 71 साल की बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात.

बहरहाल, अदालत ने इस विषय की अगली सुनवाई 28 अगस्त को निर्धारित की है।

गीतांजलि जेम्स के प्रवर्तक चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के पंजाब नेशल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं।

यह भी पढ़े | Delayed GST Payment: अब 1 सितंबर से जीएसटी की कुल देनदारी पर लगेगा ब्याज.

चोकसी पिछले साल देश छोड़ कर भाग गया था।

इस वेब सीरीज के दो सितंबर को भारत में रिलीज होने का कार्यक्रम है।

नेटफ्लिक्स पर इसके बारे में यह बताया गया है कि यह एक ऐसा वृत्तचित्र है जो भारत के सर्वाधिक कुख्यात उद्योगपतियों के लालच, फरेब और भ्रष्टाचार को बयां करता है।

इसमें भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी के साथ-साथ सुब्रत रॉय और बी राजू रामलिंग राजू के विवादित मामलों पर प्रकाश डाला गया है।

अदालत में चोकसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता विजय अग्रवाल ने इस वेब सीरीज की रिलीज को टाले जाने का अनुरोध किया है।

अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने इसका ट्रेलर देखा है और पूरी दुनिया इस बारे में उन्हें कॉल आ रहे हैं जिनमें यह पूछा जा रहा है कि क्या वह इस वृत्तचित्र का हिस्सा हैं। साथ ही, उनसे इस पर टिप्पणी करने को भी कहा जा रहा है।

याचिका में कहा गया है कि इसके बाद याचिकाकर्ता (चोकसी) ने यह पाया कि ट्रेलर में दिख रहा एक व्यक्ति पवन सी लाल नाम का व्यक्ति है जिन्होंने ‘फ्लाव्ड:द राइज ऐंड फॉल ऑफ इंडियाज डायमंडल मोगुल नीरव मोदी’ लिखी थी...।

अग्रवाल ने कहा कि वह इस वेब सीरीज की रिलीज पर रोक नहीं चाहते हैं, बल्कि सिर्फ अनुरोध कर रहे हैं कि इसे इसकी रिलीज से पहले उन्हें दिखाया जाए।

सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स इंक और नेटफ्लिक्स इंटरटेनमेंट सर्विसेज इंडिया एलएलपी का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने कहा कि यह वेब सीरिज नीरव मोदी जैसे कई लोगों पर है और इसमें चोकसी पर सिर्फ दो मिनट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\