जरुरी जानकारी | हेक्सजेन, एएफसी इंडिया ने हाथ मिलाया, 1000 कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को देंगे बढ़ावा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सलाहकार फर्म हेक्सजेन और एएफसी इंडिया ने भारत में कृषि से संबंधित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है और उनका मकसद 1,000 कृषि प्रौद्योगिकी के स्टार्टअप को मदद देना है।
नयी दिल्ली, 30 नवंबर सलाहकार फर्म हेक्सजेन और एएफसी इंडिया ने भारत में कृषि से संबंधित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया है और उनका मकसद 1,000 कृषि प्रौद्योगिकी के स्टार्टअप को मदद देना है।
एएफसी इंडिया लिमिटेड (पूर्व में कृषि वित्त निगम लिमिटेड) भारत में कृषि, ग्रामीण विकास और अन्य रणनीतिक सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों के लिए परामर्श, सलाहकार और कार्यान्वयन सहायता प्रदान करने वाला संगठन है। यह वाणिज्यिक बैंकों, नाबार्ड और एक्जिम बैंक के पूर्ण स्वामित्व वाली संस्था है।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ‘लव जिहाद’ कानून के तहत यूपी के बरेली में पहला केस दर्ज.
एक बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के तहत हेक्सजेन कृषि प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता के क्षेत्र में क्षमताओं और कौशल को बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
बयान के मुताबिक एएफसी और हेक्सजेन कृषि क्षेत्र के उद्यमियों की मदद करेगी, जिससे रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे।
एएफसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी गणेशन ने कहा, ‘‘पिछले 50 वर्षों में एएफसी ने भारत के कृषि क्षेत्र का विकास करने और उसे बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’’
उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में तकनीक कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों को बदल देगी और हेक्सजेन के साथ मिलकर एएफसी भारत में 1,000 कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)