देश की खबरें | डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को हेमा ने लिखा पत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र फिर से खोलने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।
मथुरा, 10 अक्टूबर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र फिर से खोलने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।
शनिवार को हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने वृंदावन में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) को फिर से शुरू करने के बारे में विदेश मंत्रालय को लिखा है।
यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के तमेंगलोंग में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3 दर्ज.
कोरोना महामारी के चलते मार्च से वृंदावन के इस केंद्र की सेवाएं ठप्प हैं।
हेमा ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की कठिनाई को देखते हुए मंदिरों के शहर वृंदावन में यह सेवा पुन: बहाल करने के लिए पहल की गई है।
सांसद ने कहा कि देश के सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन वृंदावन स्थित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में सेवाएं अभी तक शुरू नहीं हुई हैं।
सांसद ने कहा कि विदेश मंत्री को वृंदावन शहर के धार्मिक महत्व से अवगत कराया गया है क्योंकि यह शहर अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है। विशेष रूप से इस्कॉन मंदिर के आकर्षण का उन्होंने जिक्र किया।
सिने अभिनेत्री और सांसद हेमा ने कहा कि शोधार्थी भी मथुरा के प्रसिद्ध सरकारी संग्रहालय का दौरा करते हैं। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि हेमा मालिनी ने वर्ष 2018 में वृंदावन में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद़घाटन किया था, जब देश के 100 डाकघरों में यह
सुविधा मिली थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)