एजेंसी न्यूज

Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नशीला पदार्थ खिलाने के बाद एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की शाम अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव के पास हुयी. पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला दोनों एक ही गांव के हैं.

उन्होंने कहा कि आरोपी ने महिला को गांव के पास एक जंगल में बुलाया था.  जब महिला वहां पहुंची तो उसने नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया. यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले की जांच CBI ने अपने हाथ में लिया, सीएम योगी ने की थी सिफारिश.

उन्होंने बताया कि जब महिला को होश आया तो वह अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).