दिल्ली में भारी बारिश से बुरा हाल, निचले इलाकों में पानी भरा
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश दर्ज हुई जिसके बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश दर्ज हुई जिसके बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. स्थानीय लोगों ने घरों में घुसते बारिश के पानी और पानी भरी हुई सड़कों पर फंसे हुए वाहनों की तस्वीरें और वीडियो साझा की. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, दिल्ली (Delhi) में सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों में लगभग 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पुर्वानुमान जताया था.
विभाग के अनुसार, “इसके बाद बारिश की तीव्रता और वितरण में काफी कमी आने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता से भरी पूरब से आने हवाओं और अरब सागर से दक्षिणपूर्वी हवाओं का अभिसरण उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर होने की संभावना है। मानसून ट्रफ भी इस ओर से ही गुजर रहा और इन दो कारणों से दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हुई. यह भी पढ़े | HBSE 12th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, bseh.org.in पर ऐसे चेक करें अपना परिणाम.
सफदरजंग वेधशाला ने जुलाई में अब तक कुल 127.2 मिमी वर्षा दर्ज की है. रविवार को शहर में भारी बारिश से मची तबाही के कारण चार लोगों की मौत हो गई. आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में रविवार को 74.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी. वहीं रिज और लोधी रोड के मौसम केंद्रों में क्रमशः 86 मिमी और 81.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

