देश की खबरें | दिल्ली में हुयी तेज बारिश, जुलाई में सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बरसात
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि इसकी मात्रा जुलाई में आमतौर पर होने वाली सामान्य बरसात से अधिक हो गयी। दिल्ली में इस महीने में सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

जुलाई में पहली बार हुई तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा 9,518 नए मरीज पाए गए, 258 की मौत : 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक 74.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उसने बताया कि रिज मौसम केंद्र में 86 मिमी, लोधी रोड में 81.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। पालम और आया नगर मौसम केंद्रों में क्रमश: 16.9 मिमी और 12.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस का होगा अंत.

शनिवार तक सफदरजंग वेधशाला में जुलाई में सिर्फ 47.9 मिमी बारिश दर्ज हुई थी जो सामान्य 109.4 मिमी से 56 प्रतिशत कम है।

पालम और लोधी रोड केंद्रों में शनिवार तक जुलाई में क्रमशः 38 और 49 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह की बारिश के बाद, सफदरजंग वेधशाला में जुलाई में अबतक 122.7 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य 114.1 मिमी बारिश से आठ फीसदी ज्यादा है।

लोधी रोड मौसम केंद्र में जुलाई में अबतक 137.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश से 20 फीसदी ज्यादा है।

बहरहाल, दिल्ली में एक जून से सिर्फ 101.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है जबकि सामान्य बरसात 185.3 मिमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)