देश की खबरें | पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के कारण भारी बारिश, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में ‘निवार’ चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई तथा कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभों को नुकसान हुआ और कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 26 नवंबर पुडुचेरी और आसपास के क्षेत्रों में ‘निवार’ चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई तथा कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभों को नुकसान हुआ और कई स्थानों पर जलभराव हो गया।

संघ शासित प्रदेश के किसी भी हिस्से से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, शादी-विवाह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत नहीं.

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पुडुचेरी में 23 सेंटीमीटर बारिश हुई और चक्रवात के कारण किसी की मौत होने की खबर नहीं मिली है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: तमिलनाडु में तूफान ‘निवार’ से 5 लोगों की मौत, पेड़ और बिजली के खंभे हुए धराशायी.

ज्यादातर रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया और लोग घरों के अंदर रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने बिजली सेवा बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में राहत शिविर खोल दिए गए हैं और अब तक दो हजार लोगों को आश्रय दिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

व्हाट्सएप्प के माध्यम से दिए गए एक संदेश में उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि पेड़ों को रास्ते से हटाने के लिए अग्निशमन कर्मियों और बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग ने पीटीआई- से कहा कि कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट