चंडीगढ़, पांच जुलाई हरियाणा और पंजाब के ज्यादा हिस्सों में रविवार की सुबह भारी बारिश बारिश होने से गर्मी से काफी राहत मिली है। दोनों राज्यों में तापमान में कई डिग्री की गिरावट आयी है।
चंडीगढ़, पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भारी बारिश हुई है।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 895 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
हरियाणा में करनाल, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, कैथल और अंबाला सहित कई जगहों पर बारिश हुई है।
कैथल-जींद इलाके में सड़कों पर पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,505 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंचा.
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और रुपनगर में बारिश हुई है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से पंजाब, हरियाणा और उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में गर्मी और उमस भरा मौसम था।
बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों और राजधानी में अगले दो दिनों तक बारिश का क्रम जारी रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY