विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में मास्क न लगाने पर भारी जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसके साथ ही सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है।

इसके साथ ही सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है।

सियोल महानगर क्षेत्र में संक्रमण के 120 से अधिक मामले सामने आए जहां अस्पताल, चर्च, स्कूल, रेस्तरां और कार्यालय तक संक्रमण से अछूते नहीं हैं।

यह भी पढ़े | कोरोनावायरस से बेहाल पाकिस्तान: पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की COVID-19 से मौत.

देश की अर्थव्यवस्था को महामारी की मार से उबारने के लिए अक्टूबर से सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी थी लेकिन हाल ही में वायरस के लगातार हो रहे प्रसार से सरकारी अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री चुंग से कुन ने शुक्रवार को हुई एक बैठक में कहा कि संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से सरकार को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने के लिए फिर से प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े | ट्रंप चुनाव अभियान के सहालकार कोरोनावायरस से संक्रमित हुए.

उन्होंने कहा, “हम चिंताजनक स्थिति में हैं।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मजदूर संघों और अन्य संगठनों से रैलियां स्थगित करने का आग्रह किया।

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न लगाने वालों को शुक्रवार से एक लाख वोन (90 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\