देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में लू का कहर, नारनौल में तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस
जियो

चंडीगढ़, 27 मई हरियाणा और पंजाब में बुधवार को भी लू का कहर जारी रहा। वहींए दोनों राज्यों में सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी.

वहींए हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के पटियाला में भी गर्मी का कहर जारी रहा। यहां अधिकतम तामपान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर और लुधियाना में तापमान क्रमश: 43.5 और 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना में 3 साल का बच्चा खुले बोरवेल में गिरा, राहत बचाव कार्य जारी : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने 28 और 31 मई को कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना जतायी है। जबकि 29 ओर 30 मई को दोनों राज्यों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)