खेल की खबरें | स्वास्थ्य अधिकारियों ने नपोली के प्रशंसकों के जश्न की निंदा की

विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहायक महासचिव रानियेरी गुएरा ने कहा है कि ये दृश्य देखकर उन्हें फरवरी में वालेंशिया के खिलाफ अटलांटा के चैम्पियंस लीग मैच की यादें ताजा हो गई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार उस मैच के बाद ही वायरस बरगामो में बुरी तरह फैल गया ।

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल ने शेयर की रोहित शर्मा जैसी दिखने वाली हूबहू महिला की इमेज, देखें तस्वीर.

उन्होंने कहा ‘‘ गैर जिम्मेदाराना । इस समय इन चीजों की अनुमति नहीं दे सकते ।’’

स्वास्थ्य उपमंत्री सैंड्रा जाम्पा ने इसे खतरनाक आचरण बताया ।

यह भी पढ़े | वकार यूनिस ने कहा- विश्व कप-2019 में पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ शुरुआत से ही गलत थी.

नपोली ने बुधवार की रात जैसे ही जुवेंटस को हराकर खिताब जीता, उसके प्रशंसक सड़कों पर उतर आये और पटाखे भी फोड़े । किसी ने मास्क भी नहीं पहना था ।

इटली में कोरोना वायरस से करीब 35000 मौतें हो चुकी है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)