देश की खबरें | गंदगी देख अस्पताल के शौचालय की सफाई करने लगे पुडुचेरी के स्वास्थ्य मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 30 अगस्त पुडुचेरी में एक सरकारी अस्पताल के शौचालय के घटिया रखरखाव की शिकायत मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव खुद ही उसकी साफ-सफाई करने लगे।

इस केंद्रशासित प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए मंत्री को कोविड-19 के मरीजों के रिश्तेदारों से शिकायत मिली थी कि काडिरकमाम के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीजीएमसी) में शौचालय साफ नहीं है।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वयं अपनी आंखों से घटिया रखरखाव देखा और वह सफाई के लिए हरकत में आ गये।

मंत्री ने निजी सुरक्षा उपकरण पहने और वह सफाई करने लगे। शौचालय साफ करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया।

यह भी पढ़े | FIDE Online Chess Olympiad 2020: पीएम मोदी ने टीम इंडिया को फीडे विश्व शतरंज ऑनलाइन ओलंपियाड जीतने पर खिलाड़ियों दी बधाई.

मंत्री को सफाई करते हुए देखकर एक सफाईकर्मी उनके पास पहुंची और उसने उनसे ब्रश उसे देने का अनुरोध किया और कहा कि वह सफाई कर लेंगी।

राव नियमित रूप से अस्पताल का दौरा करते हैं ताकि सेवा में कमी की कोई गुजाइंश नहीं रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)