देश की खबरें | स्कूल की प्रधान अध्यापिका, सेवानिवृत्त कर्मी पोक्सो के तहत गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 21 अक्टूबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी और एक स्कूल में प्रधान अध्यापिका उसकी पत्नी को एक बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि थानगवेल ने अपनी पत्नी अय्यम्मल को प्राथमिक स्कूल छोड़ने के बाद, मध्यावकाश के दौरान विद्यालय की 10 वर्षीय बच्ची का उत्पीड़न किया।

यह भी पढ़े | IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि बच्ची ने प्रधान अध्यापिका से इसकी शिकायत की तो उसने बच्ची को पीटा।

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची ने स्कूल से स्थानांतरण की गुहार लगाई तो आरोपी ने बच्ची को धमकाया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: तेजस्वी यादव की चाल में उलझा JDU, सूबे की 77 सीटों पर होगा सीधा मुकाबला.

इसके बाद, पीड़िता ने अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद थानगवेल और अय्यम्मल को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)