देश की खबरें | शाम छह तक के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की अलग अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैः-

नयी दिल्ली, नौ जुलाई की अलग अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी प्रमुख खबरें इस प्रकार हैः-

प्रादे59 मप्र दुबे चौथीलीड गिरफ्तार

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन से हुई 5 लाख 80 हजार भारतीयों की वतन वापसी.

उज्जैन मंदिर के बाहर विकास दुबे गिरफ्तार, उप्र में उसके दो साथी ढेर

भोपाल/लखनऊः उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा मामला: आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैने की जमानत याचिका पर 13 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दि50 वायरस मंत्री समूह

भारत में कोरोना वायरस के 90 प्रतिशत इलाजरत मरीज आठ राज्यों में हैं: मंत्री समूह को दी गई जानकारी

नयी दिल्लीः देश में कोविड-19 के कुल इलाजरत मरीजों में से लगभग 90 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना सहित आठ राज्यों में है और ऐसे 80 प्रतिशत मरीज देश के महज 49 जिलों में हैं। इसके बारे में कोविड-19 पर गठित मंत्री समूह (जीओएम) को बृहस्पतिवार को जानकारी दी गई।

प्रादे73 जगदीप दफन

अभिनेता जगदीप को सुपुर्दे-खाक किया गया

मुंबईः मशहूर हास्य कलाकार-अभिनेता जगदीप को बृहस्पतिवार को यहां एक कब्रिस्तान में परिवार के सदस्यों और नजदीकी मित्रों की मौजूदगी में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।

दि16 वायरस लीड मामले

कोविड-19 : भारत में 24,879 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हुई

नयी दिल्ली, देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से करीब 75 फीसदी नए मामले सामने आए।

दि36 मोदी लीड वाराणसी

भारत ने कोरोना से होने वाले नुकसान को लेकर तमाम आशंकाएं निर्मूल साबित की: मोदी

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब कोरोना संकट सामने आया तो भारत में इससे होने वाले नुकसान को लेकर बड़े-बड़े विशेषज्ञ तमाम तरह की आशंकाएं प्रकट कर रहे थे, लेकिन यहां के लोगों ने इस संकट का मजबूती से मुकाबला कर उनकी तमाम आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिखाया।

अर्थ41 मोदी -दूसरी लीड अर्थव्यवस्था

भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक, निवेशकों के लिये इसमें व्यापक अवसर: मोदी

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कंपनियों को भारत में निवेश के लिये लुभाते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि भारत दुनिया की सबसे अधिक खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जिसमें निवेशकों को अनुकूल और प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल के साथ साथ व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।

दि23 एचआरडी पाठ्यक्रम

सीबीएसई के पाठ्यक्रम से कुछ टॉपिक्स हटाये जाने को लेकर मनगढंत टिप्पणियां की जा रही: एचआरडी मंत्री

नयी दिल्लीः केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम से कुछ टॉपिक्स हटाये जाने को लेकर मनगढ़ंत टिप्पणियां कर गलत विमर्श का प्रसार किया जा रहा है।

दि20 प्रियंका उप्र सीबीआई

कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले की सीबीआई जांच हो: प्रियंका

नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

वि21 नेपाल एनसीपी ओली

नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में फूट के आसार, ओली व प्रचंड बातचीत में नहीं बन सकी सहमति

काठमांडोः नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के भीतर पैदा हुए मतभेद समाप्त होते नहीं दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार को आयी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बीच सप्ताह भर में आधा दर्जन से अधिक बैठकें होने के बाद भी कोई आम सहमति नहीं बन सकी है।

वि17 चीन भारत सीमा

चीन और भारत के सैनिकों ने एलएसी से पीछे हटने के लिए ‘‘प्रभावी कदम’’ उठाए हैं:चीन

बीजिंगः चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीनी और भारतीय सैनिकों ने गलवान घाटी और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास अन्य इलाकों से पीछे हटने के लिए ‘‘प्रभावी कदम’’ उठाए हैं तथा हालात ‘‘स्थिर और बेहतर’’हो रहे हैं। दोनों पक्षों में गतिरोध वाले सारे क्षेत्रों से तेजी से सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है।

वि6 वायरस अमेरिका भारत आयुर्वेद

भारत, अमेरिका में कोविड-19 से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का क्लिनिकल परीक्षण शुरू होगा

वाशिंगटनः अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका में आयुर्वेदिक चिकित्सक और शोधकर्ता कोरोना वायरस के खिलाफ बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का संयुक्त क्लिनिकल परीक्षण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

खेल14 खेल वायरस ओलंपिक तोक्यो

तोक्यो ओलंपिक प्रवक्ता ने कहा, 2021 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा

तोक्योः तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों को पूरी उम्मीद है कि कोरोना वायरस के कारण एक साल के लिये स्थगित किये गये ओलंपिक खेल 2020 का अगले साल आयोजन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\