एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

देश की खबरें | शाम साढ़े छह बजे के मुख्य समाचार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़े | राजस्थान रॉयल्स की टीम होटल से स्टेडियम के लिए हुई रवाना: 22 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संसद40 बहिष्कार लोस

रास के निलंबित सदस्यों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए विपक्षी दलों ने लोस की कार्यवाही का किया बहिष्कार

यह भी पढ़े | Bharat Bandh on September 25: कृषि बिल को लेकर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, किसान यूनियन ने 25 सितंबर को बुलाया भारत बंद.

नयी दिल्ली, लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने राज्यसभा के निलंबित सदस्यों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए किसानों के मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

संसद31 दूसरी लीड बहिष्कार रास

विपक्ष 8 सांसदों का निलंबन वापस होने तक कार्यवाही का बहिष्कार करेगा, सरकार ने कहा- पहले माफी मांगें

नयी दिल्ली, राज्यसभा में मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया और आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द किए जाने तक कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया। वहीं सरकार ने कहा कि अमर्यादित आचरण को लेकर निलंबित सदस्यों को पहले माफी मांगनी चाहिए।

संसद19 लीड आवश्यक वस्तु रास

आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी, प्याज एवं आलू सूची से होंगे बाहर

नयी दिल्ली, संसद ने अनाज, तिलहनों, खाद्य तेलों, प्याज एवं आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से बाहर करने के प्रावधान वाले एक विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

दि52 विपक्ष लीड धरना समाप्त

विपक्षी दलों ने राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया, निलंबित सांसदों का धरना खत्म

नयी दिल्ली, कांग्रेस के नेतृत्व में कई विपक्षी दलों ने किसानों के मुद्दे और आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को मानसून सत्र की शेष अवधि में राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला किया। इसके बाद निलंबित सांसदों ने संसद भवन परिसर में अपना धरना खत्म कर दिया।

दि33 वायरस मोदी बैठक

कोविड की उच्च दर वाले सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर इन राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे। कोरोना के 63 फीसदी सक्रिय मामले इन सात राज्यों में हैं।

दि32 चीन भारत वार्ता

चीन-भारत सैन्य वार्ता का छठा दौर 14 घंटे चला, लद्दाख में तनाव कम करने पर किया ध्यान केंद्रित

नयी दिल्ली, भारत और चीन के बीच 14 घंटे चली छठे दौर की सैन्य वार्ता के दौरान पूर्वी लद्दाख में अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित टकराव बिंदुओं के पास तनाव कम करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रादे80 कर्नाटक मादक पदार्थ लीड नोटिस

मादक पदार्थ मामले में पूर्व मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

बेंगलुरु, कर्नाटक फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ सेवन की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने पूर्व दिवगंत मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। वह फरार है।

प्रादे37 महाराष्ट्र मादक पदार्थ एनसीबी

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की प्रबंधक, ‘टैलेंट एजेंसी’ के सीईओ को समन किया

मुम्बई, ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (एनसीबी) ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों के मादक पदार्थों के कथित सेवन के मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

वि18 चीन विवेकानंद वृत्तचित्र

स्वामी विवेकानंद की कम चर्चित चीन यात्रा को वृत्तचित्र में रेखांकित किया गया

बीजिंग, करीब एक शताब्दी से साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर चीन में न केवल सबसे लोकप्रिय भारतीय बने हुए हैं बल्कि सबसे सम्मानित विदेशियों में भी शामिल हैं, लेकिन स्वामी विवेकानंद ने भी अपनी कम चर्चित चीन यात्रा से यहां उल्लेखनीय छाप छोड़ी है। यह बात स्वामी विवेकानंद की चीन यात्रा पर बने एक वृत्तचित्र में कही गई है।

वि15 संरा वर्षगांठ दूसरी लीड मोदी

व्यापक सुधारों के अभाव में संयुक्त राष्ट्र पर ‘‘भरोसे की कमी का संकट’’ मंडरा रहा है : मोदी

संयुक्त राष्ट्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि समग्र सुधारों के अभाव में संयुक्त राष्ट्र ‘‘भरोसे की कमी के संकट’’ का सामना कर रहा है। उन्होंने बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया जो मौजूदा वास्तविकताओं को दर्शाए, सभी पक्षकारों की बात रखे, समकालीन चुनौतियों का समाधान दे और मानव कल्याण पर केंद्रित हो।

अर्थ21 शेयर बंद

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 11,200 के नीचे बंद

मुंबई, एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच बाजार में अच्छी दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति के शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 300 अंक लुढ़क गया।

अर्थ10 सेबी त्यागी

किसी को स्मॉल कैप में निवेश के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा: सेबी प्रमुख

नयी दिल्ली, मल्टी-कैप म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए नए पोर्टफोलियो आवंटन नियमों के बीच सेबी प्रमुख अजय त्यागी ने मंगलवार को कहा कि बाजार नियामक किसी को भी स्मॉल कैप में निवेश करने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है और निवेश हमेशा निवेशकों के हित में होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).