देश की खबरें | मुख्य समाचार रात साढ़े दस बजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

यह भी पढ़े | राजस्थान: बीजेपी के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का निधन,95 साल की उम्र ले ली अंतिम सांस.

दि60 वायरस दूसरीलीड मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या चीन से ज्यादा हुई

यह भी पढ़े | कोरोना से पुणे में 24 घंटे में 302 नए मामले दर्ज, 11 की मौत: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या अब चीन से ज्यादा हो गई है और संक्रमण से 4,706 मौतें होने के बाद कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित 10 देशों की सूची में हम तुर्की को पीछे छोड़ नौंवे स्थान पर आ गए हैं। देश में अभी तक कुल 1,65,799 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

प्रादे64 छत्तीसगढ़ जोगी लीड निधन

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह लगभग 20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने शुक्रवार को यहां बताया कि 74 वर्षीय जोगी ने आज दोपहर बाद 3.30 बजे अंतिम सांस ली।

अर्थ76 लीड राजकोषीय घाटा

राजकोषीय घाटा बढ़कर सात साल के उच्च स्तर 4.6 प्रतिशत पर पहुंचा

नयी दिल्ली, देश का राजकोषीय घाटा 2019-20 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.6 प्रतिशत रहा जो सात साल का उच्च स्तर है। मुख्य रूप से राजस्व संग्रह कम होने से राजकोषीय घाटा बढ़ा है। इससे पहले 2012-13 में राजकोषीय घाटा 4.9 प्रतिशत था।

अर्थ66 दूसरी लीड जीडीपी

चौथी तिमाही में वृद्धि दर घटकर 3.1 प्रतिशत पर, और बुरा दौर आना बाकी

नयी दिल्ली, देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी जनवरी-मार्च की तिमाही में घटकर 3.1 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5.7 प्रतिशत रही थी। 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का सबसे कमजोर आंकड़ा है।

दि57 आरटीआई वायरस स्वास्थ्य

कोविड-19: आरटीआई कार्यकर्ता ने उपकरणों पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनकार किया

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए उपकरणों की खरीद पर किये गये खर्च का ब्योरा देने से इनकार कर दिया और कहा कि ऐसे आंकड़े सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दी जाने वाली ‘सूचना’ के दायरे में नहीं आते हैं।

अर्थ64 लीड बुनियादी उद्योग वृद्धि

कोविड-19 प्रभाव: बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल महीने में 38.1 प्रतिशत घटा

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस महामारी और ‘लॉकडाउन’ के कारण अर्थव्यवस्था का पहिया थमने से आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल महीने में एक साल पहले इसी माह की तुलना में 38.1 प्रतिशत घट गया। यह गिरावट का एक नया रिकार्ड है।

प्रादे138 बिहार राजद लीड कहासुनी

पुलिस ने राजद कार्यकर्ताओं को गोपालगंज जाने से मना किया, तेजस्वी ने की विधानसभाध्यक्ष से भेंट

पटना, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से भेंट कर उनसे अनुरोध किया कि वे कानून-व्यवस्था तथा अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करें।

प्रादे163 महाराष्ट्र वायरस मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,682 नए मामले, 116 लोगों की मौत, 8,381 हुए संक्रमण से मुक्त

मुंबई, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 2,682 नए मामले आए और 116 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। लेकिन इन सभी के बीच अच्छी खबर यह है कि राज्य में एक दिन में 8,381 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं।

प्रादे82 बंगाल ममता छूट

बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जा सकेंगे, कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति की अनुमति : ममता

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाबंदियों में एक जून से कई छूट देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों के बड़ी तादाद में आने के चलते राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

प्रादे50 महाराष्ट्र वायरस पुलिस

महाराष्ट्र पुलिस के 2211 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित, 25 की मौत

मुंबई, महाराष्ट्र में कम से कम 2211 पुलिसकर्मी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और उनमें से 25 संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

दि97 जोगी लीड प्रतिक्रिया

कोविंद, नायडू, मोदी, राहुल और कई अन्य नेताओं ने अजीत जोगी के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य प्रमुख नेताओं ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में रहकर किए गए उनके योगदान को याद किया।

दि107 ट्रंप भारत चीन संदेश

लद्दाख गतिरोध के हल को किया जा रहा चीन के साथ मौजूदा तंत्रों का उपयोग: भारत ने अमेरिका से कहा

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को अमेरिका से कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को सुलझाने के लिए वह मौजूदा द्विपक्षीय तंत्रों का इस्तेमाल कर रहा है।

अर्थ35 गोयल व्यापारी

‘स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर मॉल में दुकानें खोलने पर जल्द होगा निर्णय’

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश पर गौर करने के बाद मॉल में दुकानें खोले जाने के बारे में निर्णय जल्द लिया जाएगा।

वि24 वायरस विश्व स्थिति

न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का केवल एक सक्रिय मामला, अन्य देशों में स्थिति गंभीर

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस का लगभग उन्मूलन हो गया है और 50 लाख की आबादी वाले इस देश में आज की तारीख में महामारी का केवल एकमात्र सक्रिय मामला बचा है, लेकिन दुनिया के अन्य देशों में स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और पाकिस्तान में इस विषाणु के कहर से बड़ी संख्या में मौत होने की खबर है।

खेल33 खेल आईओए लीड खन्ना

खन्ना ने तोक्यो ओलंपिक होटल बुकिंग पर फैसले का बचाव किया, समिति के एक अन्य सदस्य का इस्तीफा

नयी दिल्ली, तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए होटल बुकिंग में देरी के कारण हुए नुकसान के मुद्दे पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की वित्त समिति (एफसी) के अध्यक्ष अनिल खन्ना ने शुक्रवार को अपना बचाव करते हुए कहा कि अध्यक्ष या महासचिव की मंजूरी के बिना एफसी को एक रुपये खर्च करने का भी अधिकार नहीं है।

खेल20 खेल क्रिकेट आस्ट्रेलिया भारत

केवल एक स्थान पर हो सकती है भारत और आस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला

मेलबर्न, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 परिस्थितियों को देखते हुए भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना से इन्कार नहीं किया है और यहां तक उसने केवल एक स्थान पर मैचों के आयोजन के विकल्प को भी खुला रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 1 विकेट से रौंदा, कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Fact Check: क्या टी20 मुंबई लीग 2026 फाइनल के दौरान अर्जुन तेंदुलकर और शिवम दुबे के बीच हुई थी लड़ाई? जानें वायरल दावे की सच्चाई

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक जंग जारी, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड