उन्होंने कहा कि समूह अगले सप्ताह बखमुत से अपने जवानों को वापस बुला लेगा।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी और कुख्यात करोड़पति येवगेनी प्रिगोझिन ने दावा किया कि वैगनर ने नौ मई तक बखमुत पर कब्जा करने की योजना बनाई थी।
यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार को चिह्नित करने वाला एक प्रमुख दिवस है और इस दिन रूस में अवकाश रहता है।
प्रिगोझिन ने दावा किया कि उनके जवानों को रूसी सेना की तरफ से सोमवार से पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद की आपूर्ति नहीं हो रही है।
वहीं, कुछ घंटे पहले प्रिगोझिन के प्रवक्ताओं ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख वालेरी गेरासिमोव से गोला-बारूद की मांग करते हुए देखे जा सकते हैं।
वीडियो में प्रिगोझिन जमीन पर पड़ी लगभग 30 वर्दीधारी लाशों के सामने खड़े हैं और कह रहे हैं कि ये वैगनर के जवानों के शव हैं, जो बृहस्पतिवार को मारे गए थे।
प्रिगोझिन उग्र स्वर में बोलते हैं और वीडियो में कई अपशब्दों का उपयोग करते हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावों पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। इस वीडियों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना संभव नहीं है।
उल्लेखनीय है कि बखमुत शहर पर नियंत्रण के लिए रूस वैगनर के जवानों का सहारा ले रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY