जरुरी जानकारी | एचसीएल टेक का पहली तिमाही में शु्द्ध लाभ 2.4 प्रतिशत बढ़कर 3,283 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 2.4 प्रतिशत बढ़कर 3,283 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 जुलाई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का जून, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 2.4 प्रतिशत बढ़कर 3,283 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
तिमाही के दौरान कंपनी की आय लगभग 17 प्रतिशत बढ़कर 23,464 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने आकलन में कहा कि 2022-23 में उसकी आमदनी 12 से 14 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर ने कहा, ‘‘आज प्रौद्योगिकी जीवन और कारोबार के केंद्र में है। ऐसे में एचसीएल अपने ग्राहकों की डिजिटल बदलाव यात्रा को तेज कर रही है। हम अपने हितधारकों तथा समुदायों के प्रति जिम्मेदारी के साथ अपनी वृद्धि की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे।’’
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत ‘मजबूत रुख’ के साथ की है।
एचसीएल टेक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए के लिए दो रुपये के शेयर पर 10 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

