हाथरस/लखनऊ/नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में शनिवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की।
दूसरी तरफ, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाथरस पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि वे न्याय के लिए लड़ेंगे।
यह भी पढ़े | Earthquake In Assam: असम के कामरूप में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.9 रही.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस मामले की सीबीआई जांच के फैसले के बारे में जानकारी दी।
कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है।
यह भी पढ़े | असम में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.9 मापी गई: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेष चंद्र अवस्थी ने हाथरस में पीडिता के परिवार से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
इससे पहले, हाथरस प्रशासन के एक हाथरस प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया था कि इस मामले की जांच करने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी आरंभिक जांच का काम पूरा कर लिया है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस के लिए निकलने के समय दिल्ली-उप्र सीमा पर भारी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में जमा होने तथा पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई तथा पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। कांग्रेस का दावा है कि पुलिस की लाठी जार्च में उसके कई कार्यकर्ता घायल हो गए।
कांग्रेस कार्यकताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक के बाद राहुल गांधी समेत पांच लोगों को हाथरस जाने की अनुमति दी। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेता रवाना हुए।
उधर, प्रशासन ने दो दिनों के गतिरोध के बाद बाद हाथरस स्थित पीड़िता के गांव के बाहर लगे अवरोधकों को हटा दिया और मीडिया को जाने की अनुमति दी।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को नाटकीय तरीके से बृहस्पतिवर को हिरासत में ले लिया गया था, वे अब दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस गए थे।
परिवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि परिवार के साथ अन्याय हुआ है और इस परिवार की आवाज कोई दबा नहीं सकता।
प्रियंका गांधी ने कहा कि पीड़िता का परिवार न्यायिक जांच चाहता है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। जहां जहां ये अन्याय होगा, वहां वहां हम जाकर लड़ेंगे। हमें रोक नहीं सकते।’’
कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, प्रियंका गांधी के पहुंचने पर पीड़िता की मां उनसे लिपटकर रोने लगी। प्रियंका इसमें उन्हें ढांढस बंधाती दिख रही हैं।
कांग्रेस का कहना है कि राहुल और प्रियंका के हाथरस दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और 500 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY