एजेंसी न्यूज

Haryana: विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का वीडियो बनाया, महिला ने आत्महत्या की

हरियाणा में सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विधवा ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली.

Haryana: विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का वीडियो बनाया, महिला ने आत्महत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

सोनीपत (हरियाणा), 18 नवंबर : हरियाणा में सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विधवा ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली. आरोप है कि पहले युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी देने लगा. पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377 और 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें : नोएडा में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल एक्सचेंज का पर्दाफाश: उत्तर प्रदेश एटीएस

सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार किया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).