देश की खबरें | हरियाणा: ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पांच विदेशियों समेत सात गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद जिले में हुई ऑनलाइन धांधली के मामले में कथित रूप से संलिप्त होने के आरोप में शनिवार को पांच नाइजीरियाई नागरिकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 जुलाई हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद जिले में हुई ऑनलाइन धांधली के मामले में कथित रूप से संलिप्त होने के आरोप में शनिवार को पांच नाइजीरियाई नागरिकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी फेसबुक पर विदेशी लड़कियों के नाम से प्रोफाइल बनाकर लोगों को दोस्त बनाते थे।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों का तबादला: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपी लोगों को गहने, मोबाइल फोन जैसे महंगे उपहार देने का लालच देते थे।

आरोपी लोगों को विश्वास दिलाते थे कि उपहार विदेश से आ रहे हैं इसलिए सीमा शुल्क और अन्य प्रकार के कर चुकाने होंगे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, मुंबई में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने की मांग की.

पुलिस ने कहा कि इसके लिए आरोपी लोगों से पैसों की मांग करते थे जो एक बैंक खाते में जमा करने को कहा जाता था।

ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में 23 जुलाई को एक व्यक्ति को 35,500 रुपये का चूना लगा जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जालसाजों को पकड़ने के लिए एक दल का गठन किया।

पुलिस ने कहा कि तकनीक आधारित सूचना मिलने और अन्य जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसने पांच नाइजीरियाई नागरिकों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें गहन पूछताछ के लिए चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\