एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, हिसार सबसे गर्म स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, हिसार सबसे गर्म स्थान
जियो

चंडीगढ़, 17 जून हरियाणा और पंजाब में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | गलवान घाटी में भारत और चीन के प्रमुख जनरलों के बीच चल रही वार्ता खत्म: 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नारनौल में भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अंबाला में सामान्य से एक डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तथा करनाल में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया ।

यह भी पढ़े | UN Security Council Elections 2020: यूएनएससी (UNSC) में भारत का पुन: प्रवेश लगभग तय.

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.3 डिग्री दर्ज किया गया।

हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19-21 जून के बीच कुछ स्थानों पर आंधी, वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है ।

पंजाब में अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर लू चलने की आशंका है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).