देश की खबरें | हरियाणा सरकार ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट देगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 अगस्त हरियाणा सरकार मंगलवार से राज्य के ग्रामीण इलाकों में कृषि भूमि के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर कब्जे के लिए ई-पंजीकरण का प्रारूप प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा तैयार किया गया है।”

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें कहा गया, “इसके परीक्षण का काम पूरा हो गया है और यह 11 अगस्त से शुरू होगा जिससे राज्य के लोग ई-अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।”

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की ई-पंजीकरण प्रणाली से विभिन्न विभागों को जोड़ने को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सोमवार को इस बारे में फैसला लिया गया।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

कृषि भूमि पर कब्जे का पंजीकरण हालांकि 17 अगस्त से शुरू होगा।

बयान में कहा गया कि इसी तरह शहरी इलाकों में जमीन के पंजीकरण के लिये ई-अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)