देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने 30 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में को​रोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 20 नवंबर हरियाणा में को​रोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सभी स्कूलों को 30 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया ।

राज्य में 150 से अधिक छात्रों के कारोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह निर्णय किया है ।

यह भी पढ़े | Maharashtra: दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रेन और हवाई सेवा हो सकती है बंद, उद्धव सरकार ले सकती है बड़ा फैसला.

राज्य के स्कूली शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रखंड शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख कर सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है ।

पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूल शिक्षकों के ​लिये भी बंद रहेंगे और इस दौरान सभी स्कूल परिसरों को सेनिटाइज किया जायेगा ।

यह भी पढ़े | Gupkar Alliance: ‘गुपकार गठबंधन’ पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान का हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर में फिर जहर घोलने की कोशिश.

हरियाणा में इस महीने की शुरूआत में स्कूल खुले थे लेकिन केवल नौवीं से 12 वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को माता पिता की सहमति के बाद कक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी ।

हरियाणा में बृहस्पतिवार तक संक्रमण के कुल 2,09,251 मामले थे और 2,113 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now