देश की खबरें | हरियाणा सरकार ने दिवाली पर दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटाखों की बिक्री पर "पूर्ण प्रतिबंध" की घोषणा करने के दो दिन बाद हरियाणा सरकार ने दिवाली पर दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की रविवार को अनुमति दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ नवंबर पटाखों की बिक्री पर "पूर्ण प्रतिबंध" की घोषणा करने के दो दिन बाद हरियाणा सरकार ने दिवाली पर दो घंटे के लिए पटाखे फोड़ने की रविवार को अनुमति दी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़े | West Bengal: पश्चिम बंगाल को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा फैसला, 11 नवंबर से राज्य में 696 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं होंगी शुरू.

राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि उसने राज्य में पटाखों की बिक्री पर "पूर्ण प्रतिबंध" लगाने का निर्णय लिया है ताकि पटाखे फोड़ने से होने वाले प्रदूषण के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार न हो सके।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फतेहाबाद में रविवार को कहा कि लोगों को दिवाली पर केवल दो घंटे पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आदिवासी को जिंदा जलाने का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुःख जताने के साथ ही दिए जांच के आदेश.

उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि वायु प्रदूषण के कारण कोरोना वायरस संक्रमण में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को कम करने और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पटाखे की बिक्री और इसे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\