एजेंसी न्यूज

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी 55 साल के हुए, सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया जन्मदिन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को 55 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन यहां अपने सरकारी आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया.

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी 55 साल के हुए, सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया जन्मदिन
(Photo Credits ANI)

चंडीगढ़, 25 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को 55 वर्ष के हो गए और उन्होंने अपना जन्मदिन यहां अपने सरकारी आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया. मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सुमन सैनी ने सफाई कर्मचारियों के एक समूह के साथ चाय और नाश्ता किया, जो मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई देने आए थे. पंचकूला से आए सफाई कर्मचारी आकाश ने बताया, ‘‘हम मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देने आए थे. उन्होंने हमारे साथ चाय-नाश्ता किया.’’

एक अन्य सफाई कर्मचारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वह हमारे साथ बहुत सम्मान से पेश आए और हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की.’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मनोहर लाल खट्टर उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने सैनी को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, “हरियाणा के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वह एक जमीनी नेता हैं जिन्होंने खुद को सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित कर दिया है. यह भी पढ़ें : नीति आयोग की रिपोर्ट में ओडिशा का शीर्ष स्थान पर पहुंचना खुशी की बात : पटनायक

वह हरियाणा की प्रगति को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं. उन्हें लंबी और स्वस्थ जिंदगी का आशीर्वाद मिले.’’ प्रधानमंत्री के संदेश का जवाब देते हुए सैनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, जन्मदिन पर आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं”. उन्होंने कहा, ‘‘आपके दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, हम हरियाणा को विकास के मॉडल में बदलने के अपने प्रयास में दृढ़ हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2025 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).