देश की खबरें | मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नोएडा, दो अक्टूबर थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के आगाहपुर गांव में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर विरोध के दौरान जमकर लाठीचार्ज, पुलिस किए गए तैनात.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले गोपाल (30 वर्ष) ने बीती रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।
यह भी पढ़े | Sawai Madhopur: बीजेपी-कांग्रेस महिला नेता मिलकर चला रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने किया अरेस्ट.
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के आगाहपुर गांव में रहने वाले निरंजन (60 वर्ष) नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिंह ने बताया कि मृतक का शरीर नीला पड़ गया था, जिसे देखकर परिजनों ने किसी जहरीले कीड़े द्वारा काटे जाने की आशंका व्यक्त की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

