खेल की खबरें | हैमिल्टन ने टस्कन ग्रां प्री जीती, बोटास दूसरे स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुगेलो ट्रैक पर पहली फार्मूला रेस में तेज तर्रार मोड़ थे जिन पर पूरी रेस के दौरान दुर्घटना होती रही जिसे आमतौर पर मोटो ग्रांप्री राइडर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। पहले सात लैप्स में दो टक्कर हुई जिसमें छह ड्राइवर बाहर हो गये और लाल झंडा दिखाकर दूसरी टक्कर के बाद पहली बार रेस को निलंबित किया गया।

मुगेलो ट्रैक पर पहली फार्मूला रेस में तेज तर्रार मोड़ थे जिन पर पूरी रेस के दौरान दुर्घटना होती रही जिसे आमतौर पर मोटो ग्रांप्री राइडर द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। पहले सात लैप्स में दो टक्कर हुई जिसमें छह ड्राइवर बाहर हो गये और लाल झंडा दिखाकर दूसरी टक्कर के बाद पहली बार रेस को निलंबित किया गया।

लांस स्ट्रोल की तेज टक्कर के बाद दूसरी बार लाल झंडा दिखाने के बाद 46वीं लैप पर ग्रिड पर रेस दोबारा शुरू हुई जिसमें वालटेरी बोटास को हैमिल्टन को पछाड़ने का मौका मिला।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

हैमिल्टन डटे रहे और रेनॉ के डेनियल रिकियार्डो ने बोटास को पछाड़ा। लेकिन बोटास फिर से उन्हें पछाड़ने में सफल रहे लेकिन फिर भी हैमिल्टन के बाद दूसरे स्थान पर ही रहे।

बोटास ने पूरी कोशिश की और अंतिम से पहली लैप में हैमिल्टन से 1.1 सेकेंड ही पीछे थे लेकिन ब्रिटिश ड्राइवर ने सबसे तेज लैप पूरी कर बोनस अंक भी हासिल किया।

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

रेड बुल के ड्राइवर एलेक्जैंडर एलबोन तीसरे स्थान पर रहे जो उनका करियर में पहला पोडियम स्थान है।

हैमिल्टन अगर दो हफ्तों में रूसी ग्रां प्री रेस जीत लेते हैं तो वह शूमाकर के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके अलावा वह शूमाकर के सात विश्व खिताबों के रिकार्ड की बराबरी करने के भी करीब पहुंच जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\