एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमलों के बाद हमास ने छोड़े आग लगे गुब्बारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि इस बीच इजराइली सेना के साथ झड़प में एक फलस्तीनी मारा गया।

विदेश की खबरें | इजराइल के हवाई हमलों के बाद हमास ने छोड़े आग लगे गुब्बारे

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच इजराइली सेना के साथ झड़प में एक फलस्तीनी मारा गया।

मई में इजराइल और हमास के बीच भीषण लड़ाई हुई थी जो मिस्र की मध्यस्थता में हुए युद्धविकराम के बाद बेनतीजा समाप्त हो गई थी। दोनों पक्षों में अब फिर से लड़ाई शुरू हो गई है।

हाल के सप्ताहों में हमास समर्थित फलस्तीनियों ने दक्षिणी इजराइल की तरफ कई बार आग लगे गुब्बारे छोड़े हैं जिससे वहां आग लगने की घटनाएं हुई हैं। जवाब में इजराइल हवाई हमले कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि इजराइल के हवाई हमलों के बाद हमास समर्थित फलस्तीनियों ने गाजा पट्टी से मंगलवार को इजराइल की तरफ आग लगे गुब्बारे छोड़ने की फिर से झड़ी लगा दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).