एजेंसी न्यूज

दक्षिण कोरिया में बाल झड़ने का उपचार बना नया चुनावी मुद्दा

इस सप्ताह की शुरुआत में जे म्युंग ने अपने इस प्रस्ताव का खुलासा किया जिसके कारण दक्षिण कोरिया में मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बालों का झड़ना रोकने का उपचार एक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उभरा है.

दक्षिण कोरिया में बाल झड़ने का उपचार बना नया चुनावी मुद्दा
South Korea (Photo Credits : Pixabay)

इस सप्ताह की शुरुआत में जे म्युंग ने अपने इस प्रस्ताव का खुलासा किया जिसके कारण दक्षिण कोरिया में मार्च में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले बालों का झड़ना रोकने का उपचार एक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उभरा है. पिछले चुनावों के दौरान उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम, अमेरिका के साथ संबंध, घोटाले और आर्थिक समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे थे. गंजे लोगों ने जे म्युंग के प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया है. इस बात की भी कड़ी आलोचना हो रही है कि केवल वोट हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार ने यह लोकलुभावन प्रस्ताव दिया है.

सोशल मीडिया पर इस बारे में संदेशों की बाढ़ आ गई है. कुछ संदेशों में कहा गया है, ‘जे म्युंग, मैं आपसे प्यार करता हूं. आप माननीय हैं राष्ट्रपति महोदय. आपने कोरिया में पहली बार गंजे लोगों में उत्साह का संचार किया है.’ जे म्युंग ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाल फिर से उगाने का उपचार राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम द्वारा कवर किया जाना चाहिए. जे म्युंग ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘बाल फिर से उगाने के उपचार के लिए मैं एक बढ़िया नीति बनाऊंगा.’’ यह भी पढ़ें : COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, बीते 4 दिनों में राज्य में 338 रेजिडेंट डॉक्टर्स संक्रमित

खबरों के मुताबिक दक्षिण कोरिया में प्रत्येक पांच लोगों में से एक व्यक्ति बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित है. बाल फिर से उगाने संबंधी उपचार को वर्तमान में सरकार द्वारा संचालित बीमा कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है. कुछ बीमारियों के कारण बाल झड़ने पर ही उपचार के लिए मदद दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).